फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four day Shravani fair starts at Pura Mahadev Temple

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर में चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरु, कांवडि़ये पहुंचने लगे

Fri, 14 Jul 2023 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four day Shravani fair starts at Pura Mahadev Temple
रोशनी से जगमग पुरा महादेव मंदिर
बागपत। पुरा महादेव मंदिर पर बृहस्पतिवार को चार दिवसीय श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है। मंदिर में कांवड़िये भी पहुंचने लगे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे और वॉच टावर से निगरानी की जा रही है। मंदिर और मेला परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में कांवड़िये पहुंचने लगे हैं। बृहस्पतिवार को चार दिवसीय श्रावणी मेले के पहले दिन हजारों कांवडिय़ों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। कांवडि़यों और श्रद्धालुओं के भगवान आशुतोष के जयकारों से मंदिर गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। एसपी अर्पित विजय वर्गीय ने मंदिर और मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

- भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से पूरी होती है मनोकामना
पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में साल में दो बार श्रावणी और फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में कई राज्यों के श्रद्धालु भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 20 हजार से अधिक शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। बृहस्पतिवार की रात से मंदिर पर भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार और शनिवार को मंदिर में लाखों कावंड़िये भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तैनात रहा पुलिसबल, सीसीटीवी कैमरे से की गई निगरानी
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर और मेला परिसर में भारी पुलिस तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वॉच टावर से मेले की निगरानी की जा रही है। डॉग स्क्वायड, घुड़सवार पुलिस, पीएसी मेले की निगरानी में लगी है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मेले मंदिर और मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
- मेले में खूब की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक और पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। बाजार में खिलौने और श्रृंगार की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ रही। मेले में कावंड़ियों ने खूब खरीदारी की।
- मेले में स्काउट और गाइड संभालेंगे मोर्चा
पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले श्रावणी मेले में पुलिस के साथ स्काउट और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के वालंटियर मंदिर में व्यवस्था संभालेंगे। मंदिर समिति के सचिव सुरेंद्र यादव एडवोकेट ने बताया कि मेले में सौ से अधिक स्वयं सेवक, एनसीसी कैडेट जिम्मेदारी संभालेंगे।
- कांवड़ियों के लिए कराई गई पानी और पंखों की व्यवस्था
मंदिर समिति की ओर से इस बार जलाभिषेक करने के आने वाले कांवड़ियों को लाइन में ही पानी की व्यवस्था कराई गई है। कांवड़ियां को गर्मी में परेशानी न हो इसके लिए कूलर लगवाए गए हैं।

- आज हवाई सर्वेक्षण करेंगे अधिकारी

बागपत। मेरठ आयुक्त सेलवा कुमारी जे और आईजी नचिकेता झा शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग की भड़ल पुलिस चौकी से बरनावा, गलहैता होते हुए पुरा महादेव मंदिर पर आएंगे। वह दोपहर 12.15 बजे हवाई सर्वेक्षण करेंगे और कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed