फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four crore will be spent on development works, proposal passed

Baghpat News: विकास कार्यों खर्च होंगे चार करोड़, प्रस्ताव पारित

Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 01 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Four crore will be spent on development works, proposal passed
खेकड़ा खंड विकास कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में शामिल ब्लाक प्रमुख रश्मि
खेकड़ा। खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से चार करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों की योजनाओं की जानकारी दी गईं।
विज्ञापन

बुधवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांवों में जर्जर हाल मार्गो, नालियों स्ट्रीट लाइटें, पेयजल हैंडपंप लगवाने, गांवों में नियमित रूप से साफ सफाई कराने, तालाबों का सुंदरीकरण, ओपन जिम खुलवाने आदि के प्रस्ताव रखे। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गईं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रश्मि धामा ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में गांवों में विकास कार्य कराने के लिए चार करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए है। ये सभी विकास कार्य कराए जाने से क्षेत्र के गांवों का विकास होगा। शासन को रुपये आवंटन के लिए प्रस्ताव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, परविंदर धामा, मोंटी धामा, पूर्व ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, मनुपाल बंसल, देवेंद्र गुर्जर, बाल गोविंद यादव, ओमप्रकाश, नितिन कुमार, सुनील तोमर, देवेंद्र त्यागी, इरशाद अली, संजीव कुमार, पप्पू प्रधान, संजीव प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed