फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   four children being scorched from Current

आजाद नगर में छत पर चढ़े चार बच्चों को लगा करंट

Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 08 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
four children being scorched from Current
आजाद नगर कालोनी में हाईटेंशन तार के नीचे धरना देते लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के आजाद नगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को छत पर खेल रहे बच्चों को मकानों की छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने करंट मार दिया। इससे चारों बच्चे बेहोश हो गए। सूचना देने के बाद भी विद्युत कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे तो क्षुब्ध लोग मकानों की छतों पर चढ़े और हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग को लेकर लाइन के नीचे छत पर ही बैठकर धरना दिया। बाद में शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी देकर उठ गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रवि के नेतृत्व में कॉलोनी में सैकड़ों लोग एकत्र हुए और मकानों की छतों पर चढ़कर हंगामा किया। उन्होंने कहा एक दशक से विद्युत लाइन मौत बनकर लोगों के सिर पर झूल रही है। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से अब तक सैकड़ों मवेशियों और कई लोगों की जान जा चुकी है। डर के कारण लोगों ने मकानों की छत पर चढ़ना भी बंद कर दिया है। यदि किसी को आवश्यक काम पड़ जाए तो उसे हाईटेंशन लाइन के नीचे से लेटकर जाना पड़ता है। 

विज्ञापन


रवि ने बताया बृहस्पतिवार सुबह भी मकान की छत पर किसी काम से चढे़ बच्चों (प्रियांशु पुत्र राजकुमार, रवि पुत्र गुलाब, लक्की पुत्र रामकुमार और आंचल पुत्री वीरेंद्र) को करंट लग गया, इससे चारों बच्चे बेहोश हो गए, इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। परिजनों ने मामले की सूचना बिजली विभाग के अफसरों को दी। सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने आरोप लगाया कि पूर्व जेई अरशद हाईटेंशन लाइन को हटवाने को लेकर 30 हजार रुपये रिश्वत ले गए थे और अभी भी कई कर्मचारी पैसे मांग रहे हैं। आलम यह है कि कालोनी में सैकड़ों मकान निर्माण के लिए बीच में रुके हैं और जो बन गए हैं, उन्होंने मकान को बेचने के लिए निकाल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलोनी के क्षुब्ध लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ छत पर बैठ कर धरना दिया। बाद में शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। इसमें वीरेंद्र, राम कुमार, रवि, रामवीर, अंनग पाल, सत्यपाल, अनवर, हरपाल, नंदकिशोर, विष्णु, पुष्पा, कृष्णा, मुन्नी, करतारी आदि रहे। दूसरी तरफ क्षेत्रीय जेई (विद्युत) इंद्रपाल ने कहा विभाग के उच्चाधिकारियों को इस संबंध मेें बताया है। शीघ्र ही समस्या हल होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed