फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four blows to the head of the leopard and one to the neck, brain injury occurred due to serious injury

तेंदुए के सिर पर किए गए थे चार वार और गर्दन पर एक, गंभीर चोट से हुआ ब्रेन हेमरेज

Wed, 16 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four blows to the head of the leopard and one to the neck, brain injury occurred due to serious injury
तेंदुए के सिर पर किए थे चार वार और गर्दन पर एक, गंभीर चोट से हुआ ब्रेन हेमरेज
विज्ञापन

संत नगर नर्सरी में किया गया तेंदुए का पोस्टमार्टम, अंतिम संस्कार किया
मुकदमा दर्ज, शिकारियों की तलाश में जुटी पुलिस और वन विभाग
बिनौली (बागपत)। शाहपुर बाणगंगा गांव के जंगल में मृत मिले तेंदुए का बुधवार को संतनगर नर्सरी परिसर में पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। तेंदुए की मौत का कारण मस्तिष्क पर गंभीर चोट लगना बताया है। वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया। तेंदुए के सिर पर चार और गर्दन पर एक निशान मिला है। सिर के अंदर की हड्डी टूटी हुई थी। मृत तेंदुए की उम्र छह साल है और उसकी लंबाई एक मीटर नौ सेंटीमीटर है, जबकि वजन 75 किलो है।
दाहा-बरनावा मार्ग पर स्थित वन विभाग की संतनगर नर्सरी में बुधवार को मृत तेंदुए के पोस्टमार्टम के लिए टीम गठित की गई। वन संरक्षक गंगा प्रसाद, वाइल्ड केयर के अध्यक्ष एवं एनजीओ के जीएस कुशारिया की देखरेख में मृत तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। तेंदुए के शरीर के सभी अंगों जैसे लीवर, किडनी, हार्ट को प्रिजर्व कर जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई सेंटर पर भेजा गया। तेंदुए के शव का वन संरक्षक गंगा प्रसाद, डीएफओ कल्याण सिंह, प्रभारी सचल दल राजपाल सिंह, वन रेंजर राजपाल सिंह, वन दरोगा रविकांत चौधरी, चंद किरण शर्मा, दीपक सिरोही, वन रक्षक मोहित चौधरी, संजय कुमार, संजीव आदि वन अधिकारियों की मौजूदगी में नर्सरी परिसर में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

डीएफओ कल्याण सिंह ने बताया कि सिर पर प्रहार से मस्तिष्क में गंभीर चोट लगने से ब्रेन हेंबरेज होने से तेंदुए की मौत हुई है।
वन्य जीव अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज
बिनौली। वन उप निरीक्षक चंद्रकिरण शर्मा की तहरीर पर बिनौली थाने पर अज्ञात लोगों द्वारा तेंदुए पर हमला कर मारने का वन्य जीव अधिनियम के तहत थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के चार घंटे के अंदर मरा गया तेंदुआ
बिनौली। मृत तेंदुए का पीएम करने वाली टीम मेें शामिल उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमदेव सिंह चौहान ने बताया कि तेंदुआ बिल्कुल स्वस्थ था और खाना खाने के चार घंटे के अंदर सिर पर लोहे की छड़ या किसी भाले के एक के बाद एक कई वार से तेंदुए की मौत हुई है।

बड़ौत। संतनगर नर्सरी पर सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम शुरू किया। दोपहर एक बजकर 45 मिनट तक पोस्टमार्टम चला। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी बागपत डॉ. सोमदेव सिंह चौहान, पशु चिकित्साधिकारी पाली क्लीनिक बिजरौल डॉ. आशुतोष गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी बामनौली डॉ. रोहित सिंह व पशुधन प्रसार अधिकारी मुलसम रविंद्र सिंह शामिल रहे। सहायक के रूप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बिनौली मनोज कुमार रहे।
----------------
सुनील कुमार/मुकेश पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed