फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four and a half bigha land of Malakpur Mill attached after RC is issued

Baghpat News: आरसी जारी होने पर मलकपुर मिल की साढ़े चार बीघा जमीन कुर्क

Thu, 08 Feb 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 08 Feb 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Four and a half bigha land of Malakpur Mill attached after RC is issued
बागपत, बड़ौत। 345 करोड़ रुपये की आरसी जारी होने पर बुधवार को एसडीएम ने मलकपुर चीनी मिल की साढ़े चार बीघे जमीन को कुर्क कर लिया है। चेतावनी दी कि सोमवार तक 40 करोड़ का भुगतान किसानों को नहीं किया गया तो मिल की अन्य प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल द्वारा गत सत्र का लगभग 345 करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान न दिए जाने पर एसडीएम को आरसी प्राप्त हुई थी। इसी के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम सुभाष सिंह राजस्व टीम को लेकर मलकपुर चीनी मिल पहुंचे और मलकपुर चीनी मिल के यूनिट हेड विपिन चौधरी से बातचीत की। मिल प्रशासन ने बताया कि गत वर्ष के मूल्य का भुगतान किया जा चुका है, अब फिलहाल 160 करोड़ रुपये बकाया शेष है।
विज्ञापन

एसडीएम ने मिल की तकरीबन साढ़े चार बीघे जमीन को कुर्क कर लिया। इस दौरान मिल प्रशासन ने बताया कि लोन पास हो चुका है, इसलिए सोमवार तक 160 करोड़ रुपये बकाया में से 40 करोड रुपये और भुगतान कर दिया जाएगा। इस पर एसडीएम ने चेतावनी दी कि सोमवार तक 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो अन्य प्रॉपर्टी पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन- मिल प्रशासन द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान जल्द से जल्द दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। - विपिन चौधरी यूनिट हेड मलकपुर चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed