फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Four accused in Shekhar's murder arrested

वृद्ध की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Four accused in Shekhar's murder arrested
वृद्ध की हत्या के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

खेकड़ा। क्षेत्र के गांव बसी निवासी वृद्ध श्रमिक की हत्या के मामले में बेटे ने खेकड़ा में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव बसी निवासी वृद्ध श्रमिक सुखबीर की शुक्रवार की दोपहर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। वृद्ध का शव गांव के किसान ओमपाल सिंह के गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। मृतक के पुत्र राजकुमार ने शनिवार को खेकड़ा कोतवाली में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी। शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव में पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि सुखबीर सिंह की हत्या की घटना की रिपोर्ट आईपीसी की धारा 302 मे दर्ज कर ली गई है। दो पुलिस टीम गठित कर हत्यारो का सुराग लगाया जा रहा है। जल्दी ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed