फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Foundation stone of mini stadium with power show

शक्ति प्रदर्शन के साथ मिनी स्टेडियम का शिलान्यास

Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone of mini stadium with power show
बागपत के मीतली गांव में खेल स्टेडियम का शिलान्यास करते सांसद डॉ सत्यपाल सिंह - फोटो : BAGHPAT
शक्ति प्रदर्शन के साथ मिनी स्टेडियम का शिलान्यास
विज्ञापन

ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे सांसद डा. सत्यपाल सिंह, विपक्ष पर साधा निशाना
आचार संहिता लगने के चलते कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए खेल मंत्री किरण रिजिजू
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में शुक्रवार को मिनी स्टेडियम का शिलान्यास सांसद के शक्ति प्रदर्शन के साथ हुआ। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह मोदीनगर की विधायक मंजू सिवाच के साथ ट्रैक्टरों के लंबे काफिले संग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह आचार संहिता लगने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। दोनों मंत्रियों ने फोन से ही सभा को संबोधित किया।
सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि मेरा संकल्प है कि बागपत को बेरोजगारी से मुक्ति मिले। करीब 75 हजार युवाओं को नौकरी मिल चुकी है। कुछ लोगों ने भारत बंद की घोषणा की थी। लेकिन सारे भारत को दिखेगा कि बागपत आज खुला है। किसानों के ट्रैक्टर भी रोड शो में हैं। विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी मंशा पूरी करना चाहता है। बागपत का असली किसान यहां जनसभा में है। किसान जानते हैं कि कृषि कानून उनके हित में हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बागपत में एक स्टेडियम कुर्डी नंगला में और एक मीतली में बनना था। मीतली में हमारे प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह ने जमीन उपलब्ध करा दी। यहां बहुत बड़ा मेडिकल कॉलेज भी बनने जा रहा है। जमीन उपलब्ध होने पर जिले में यूनिवर्सिटी, 100 बेड का अस्पताल और शूटिंग रेंज का निर्माण भी कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक ठाकुर प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में ही बागपत में विकास हुआ। चारों तरफ सड़कों का जाल बिछ गया। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक ट्रेन चलने वाली है। मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच ने भी विचार रखे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ने की और संचालन जिला महामंत्री विजेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व विधायक साहब सिंह, छपरौली चेयरमैन संजीव खोकर, अग्रवाल मंडी टटीरी चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, विजेंद्र कश्यप, विनोद वाल्मीकि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, एडवोकेट रामपाल नेहरा, समाजसेवी हरीश चौधरी, जसवीर सोलंकी, सत्य, ब्लॉक संयोजक प्रदीप मंडार बली, भाजपा जिला महामंत्री कौशल त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रविंद्र राठी, सुदेश चौहान, डॉ. नीरज कौशिक, समाजसेवी सचिन ठाकुर, पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह, नरेश मानव आदि मौजूद रहे।
3.32 करोड़ रुपये स्टेडियम के लिए स्वीकृत
सांसद ने कहा कि स्टेडियम पौने पांच बीघा जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए 3.32 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं, जिसमें से एक करोड़ 36 लाख रुपये की पहली किस्त मिल चुकी है।
कविता और श्लोक प्रस्तुत किए
कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सरिता ने 1857 की क्रांति पर कविता प्रस्तुत की। आचार्य अजित ने श्लोक से सभी का स्वागत किया। संतराम बंजारे ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चंचल बंजारा ने गीतों से भाजपा की उपलब्धियों का बखान किया। सांसद ने सात अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सुनील डॉ. राजपाल सिंह जौहड़ी, सुभाष पहलवान, मुकेश, अजीत दादरी आदि को सम्मानित किया।

सांसद का स्वागत किया
सांसद का अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारी नेताओं और भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। इनमें अभिमन्यु गुप्ता, दीपक गोयल, अरविंद शर्मा, अंकुर पंडित, मोंटी उर्फ अनिरुद्ध आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed