{"_id":"60a2a20d8ebc3edaa553aefd","slug":"found-dead-carcass-found-in-the-drain-baraut-news-mrt53866119","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में पड़ा मिला गला सड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में पड़ा मिला गला सड़ा शव
विज्ञापन
पुलिस को दी सूचना, नहीं हो सकी शिनाख्त
बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान स्थित नाले में सोमवार को शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पट्टी चौधरान में पूर्वी यमुना नहर के पास स्थित बड़े नाले की सफाई कर रहे थे। तभी नाले मेेें एक गला-सड़ा शव मिला। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सभासद नगेन्द्र तोमर व कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से निकालकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 35 साल लग रही है। शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।