फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Found at ration shop, video made

राशन की दुकान पर मिली घटतौली, वीडियो बनाकर विरोध जताया

Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Found at ration shop, video made
बागपत। नगर में उपभोक्ताओं को यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राशन की दुकान पर घटतौली पकड़ ली। इसका विरोध करने पर राशन डीलर ने उनके साथ अभद्रता की तो उसकी वीडियो बना ली गई। वीडियो में राशन डीलर यह भी कहता दिख रहा है कि अधिकारियों तक रुपया पहुंचाया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह से घटतौली की शिकायत की।
विज्ञापन

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, केपी सिंह, अमित, विकास ने बताया कि नगर में राशन की दुकानों पर घटतौली की शिकायतें मिल रही थी। सरकार ने लोगों को निशुल्क राशन वितरण करने के निर्देश दिए है। इसके बावजूद कुछ राशन डीलर अपनी मनमानी कर उपभोक्ताओं को यूनिट के आधार पर राशन का वितरण नहीं कर रहे है। उपभोक्ताओं की शिकायत पर उन्होंने शुक्रवार को नगर की सब्जी मंडी स्थित राशन की दुकान पर पहुंचकर घटतौली की जांच की। जांच में दो से तीन किलो तक राशन की घटतौली मिली। राशन डीलर से जानकारी लेने पर उसने कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी। उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी तो उसमें राशन डीलर व उसकी पत्नी कहते दिख रहे है कि अधिकारियों तक रुपया जाता है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि नगर की सभी दुकानों पर घटतौली की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह ने घटतौली की शिकायत की। आपूर्ति अधिकारी ने दुकान पर घटतौली की जांच की कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस तरह का मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया था। ऐसा है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - केबी सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed