फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former teacher returned after winning three gold medals

तीन स्वर्ण पदक जीतकर लौटे पूर्व शिक्षक 

Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 20 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Former teacher returned after winning three gold medals
मैडल व प्रमाण पत्रों के साथ एथलेटिक्स आत्माराम तोमर - फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुई वेटर्न एथलेटिक्स एसोसिएशन दिल्ली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कंडेरा गांव के एक वृद्ध ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

 

19 मार्च को संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में कंडेरा गांव के पूर्व शिक्षक आत्माराम तोमर ने 1500 मीटर दौड़ 6 मिनट 26 सेकेंड में, 800 मीटर दौड़ 3 मिनट 10 सेकेंड में और 5 किलोमीटर दौड़ 26 मिनट 34 सेकेंड में पूरी कर तीनों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। पूर्व शिक्षक अब 24 से 27 मार्च तक इलाहाबाद में होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वे इससे पहले कई बार नेशनल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में संपन्न हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी कई जीते हैं। अब वे देश के लिए ओलंपिक में पदक लाना चाहते हैं। इसके लिए वह जीजान से जुटे हैं। सोमवार को गांव पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बड़ौत के शूटरों ने जीते पदक
बड़ौत। गाजियाबाद में संपन्न हुई क्रोसबों राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में बड़ौत के दो निशानेबाजों ने प्रतिभाग कर कांस्य पदक जीता। 20 मार्च को गाजियाबाद में 6वीं राष्ट्रीय फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें बड़ौत के खेल इंडिया ट्रस्ट के अध्यक्ष भगत सिंह सहदेव ने 18 मीटर क्रोसबों राईफल के सीनियर वर्ग में कांस्य पदक और नेत्रपाल सिंह ने 10 मीटर क्रोसबों पिस्टल में कांस्य पदक पर निशाना साधा और मई माह में श्रीलंका में होने वाले क्रोसबों साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिये क्वालिफाई किया। निशानेबाजों का नगर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed