{"_id":"657e06c33bf64bf08103f9c7","slug":"former-national-kabaddi-player-and-teammate-clashed-with-police-fired-shots-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-8144-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुलिस से भिड़ा पूर्व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी व साथी, फायर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुलिस से भिड़ा पूर्व नेशनल कबड्डी खिलाड़ी व साथी, फायर किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय। कस्बे के बुढ़सैनी चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने बाइक सवार युवकों को रोका तो वह भाग निकले। पुलिस पीछा करते हुए उनके पास पहुंची तो वह पुलिसकर्मियों से हाथापाई करने लगे और तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया, जिनमें एक नेशनल कबड्डी खिलाड़ी रह चुका है।
बुढ़सैनी चौराहे के पास फैंटम पर तैनात पुलिस कर्मियों को देखकर भागे बाइक सवार युवक एक दुकान में घुसकर सिगरेट पीने लगा। पुलिसकर्मियों ने युवक को दबोचने का प्रयास किया तो वह सिपाही से भिड़ गया, जिससे दुकान में रखा सामान भी बिखर गया। सिपाही रविंदर भाटी ने युवक को काबू किया तो दुकान के बाहर से आए उसके साथी ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया और घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। फायरिंग होने से वहां काफी लोग जमा हो गए।
एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि पकड़ा गया एक युवक अंकित निवासी आवास विकास कालोनी बड़ौत व दूसरा निशांत निवासी खेड़की गांव का रहने वाला है। इनमें निशांत कबड्डी का नेशनल खिलाड़ी रह चुका है तो अंकित पर पहले ही कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा बरामद किया है जो कैड़वा गांव से लेकर आए थे। पुलिस ने वहां भी दबिश दी, लेकिन तमंचा देने वाला गायब मिला। एएसपी ने बताया कि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।