फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former MLA Guddu Pandit acquitted in BSP leaders assault case

बसपा नेताओं से मारपीट प्रकरण में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित समेत दो दोषमुक्त

Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Guddu Pandit acquitted in BSP leaders assault case
बसपा नेताओं से मारपीट प्रकरण में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित दोषमुक्त
विज्ञापन

बागपत। लोकसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2009 के बसपा की बैठक में नेताओं के साथ मारपीट करने के मामले में न्यायालय ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित समेत दो लोगों को दोषमुक्त कर दिया है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपी की मौत हो गई थी।

अधिवक्ता अतुल प्रशांत त्यागी ने बताया कि बरनावा के रहने वाले पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. महेंद्र कश्यप ने 30 अप्रैल 2009 को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि डिबाई के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित उर्फ श्रीभगवान शर्मा ने बबलू कौशिक निवासी बसी और प्रवीन शर्मा निवासी हसनपुर मसूरी के साथ मिलकर मीटिंग के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं सत्यपाल कश्यप व अन्य के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित, बबलू कौशिक, प्रवीण शर्मा के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान एक आरोपी प्रवीण शर्मा की मौत हो गई। इस मामले की सुनवाई सीजेएम कोर्ट में चल रही थी। इसमें सुनवाई के बाद न्यायाधीश प्रीति सिंह ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित व बबलू कौशिक को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed