फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former minister of state Sahab Singh's wife died, cremated in hot weather

पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह की धर्मपत्नी का निधन, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former minister of state Sahab Singh's wife died, cremated in hot weather
पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह की धर्मपत्नी का निधन, गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

बागपत। पूर्व राज्यमंत्री साहब सिंह की धर्मपत्नी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथलेश देवी (62) का बीमारी के चलते निधन हो गया। बाघू संतोषपुर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए लोग पहुंचे। बागपत, बड़ौत और मेरठ स्थित आवास पर भी दुख जताने के लिए लोग पहुंचे।

पूर्व मंत्री साहब सिंह की पत्नी मिथलेश देवी जिला पंचायत सदस्य रही थी। बृहस्पतिवार सुबह बड़ौत स्थित आवास पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार के लोग दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के लिए लेकर चले। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवा के क्षेत्र में भी वह सक्रिय रहीं। परिजनों ने बाघू संतोषपुर में अंतिम संस्कार किया। निधन की जानकारी मिलते ही बड़ौत, बागपत, बाघू संतोषपुर और मेरठ के साकेत स्थित आवास पर दुख जताने वालों का तांता लग गया। बड़ौत विधायक केपी मलिक, बागपत विधायक योगेश धामा और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, पंडित राजपाल शर्मा, पंडित राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रवंदना मिशन के जिला संयोजक एडवोकेट देवेंद्र आर्य, भारत गौरव, डा वीपी गेरा और नगेंद्र सिंह ने दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed