फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   former governor satya pal malik death hisawda village baghpa reaction

Former Governor Death: गांव हिसावदा की हवेली में पसरा सन्नाटा, सत्यपाल मलिक की यादों में डूबा बागपत

Tue, 05 Aug 2025 03:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 05 Aug 2025 03:27 PM IST
सार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार दोपहर निधन हो गया। वे बागपत के हिसावदा गांव के निवासी थे और बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर व मेघालय में राज्यपाल रह चुके थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पर गांव हिसावदा में पुरानी हवेली में मातम पसर गया।

विज्ञापन
former governor satya pal malik death hisawda village baghpa reaction
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव हिसावदा पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के बुजुर्गों की आंखें नम हैं और युवाओं के चेहरे पर अपने बीच के एक सादगीपूर्ण, बेबाक और जमीन से जुड़े नेता को खो देने का गम साफ झलक रहा है।
विज्ञापन


हिसावदा गांव में सत्यपाल मलिक की 300 साल पुरानी हवेली आज भी मौजूद है। जहां कभी वे अपने बचपन और किशोरावस्था के दिनों में सीढ़ियों पर बैठकर घंटों गपशप किया करते थे। हालांकि अब उनका परिवार गांव में नहीं रहता, लेकिन उनके कुटुंब के कई सदस्य अभी भी यहीं बसे हुए हैं।
विज्ञापन

former governor satya pal malik death hisawda village baghpa reaction
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन - फोटो : X@SatyapalMalik6
परिवारजनों ने बताया कि राज्यपाल पद से सेवानिवृत्ति के बाद वर्ष 2023 में वे गांव आए थे। उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों, परिचितों और ग्रामीणों से मुलाकात की थी। उस दिन उन्होंने गांव की गलियों में घूमकर पुरानी यादें ताजा की थीं, और कहा था-ये मिट्टी मेरी ताकत है। 

आज वही गलियां खामोश हैं, हवेली के आंगन में दुख का सन्नाटा पसरा है और गांव वाले एक-दूसरे से बस यही कह रहे हैं- हमारे बीच से एक अच्छा नेता चला गया... जिसकी भरपाई अब नहीं हो सकेगी। 

former governor satya pal malik death hisawda village baghpa reaction
वीरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग वीरेंदर सिंह मलिक ने बताया कि हमसे उम्र में करीब छह वर्ष छोटे थे लेकिन सम्मान बहुत करते थे। जब भी गांव में कार्यक्रम हुआ मुझे अवश्य बुलाते और सम्मान करते  थे। वह बताते हैं कि सत्यपाल मलिक बचपन मे बड़े शर्मिंले थे, कोई कुछ कहता तो हमसे शिकायत करते थे। वालीवाल खेलने के शौकीन रहे।

विज्ञापन

former governor satya pal malik death hisawda village baghpa reaction
बिजेंद्र सिंह के साथ सत्यपाल मलिक की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फरवरी 2023 मे आखिरी बार गांव आए
परिवार के  बुजुर्ग बिजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अत्यंत मृदुभाषी थे। परिवार के लोगों का बड़ा सम्मान करते थे। हमारे परिवार के लिए उनका जाना अपूर्णिय क्षति है।

बागपत नगर पालिका के सामने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक व पूर्व विधान परिषद सदस्य जगत सिंह व वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र आर्य अन्य महानुभावों के साथ तस्वीरें लोगों ने एक दूसरे को दिखाते हुए उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed