फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former District President of RLD Women's Cell accuses party officials

महिला रालोद कार्यकर्ता ने पार्टी पदाधिकारियों पर लगाए आरोप

Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Former District President of RLD Women's Cell accuses party officials
सोशल मीडिया पर जारी किया वीडियो, पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप
विज्ञापन

पूर्व में दिए बयान के लिए माफी भी मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। रालोद की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष रेणु तोमर ने एक वीडियो जारी कर कुछ पदाधिकारियों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही अपने पूर्व में दिए गए एक बयान को लेकर भी उन्होंने पार्टी नेतृत्व से माफी मांगी है।
रेणु तोमर ने बुधवार को एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से जारी किया है। उन्होंने बिलखते हुए कहा कि बहुत से पदाधिकारी, कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। ऐसे पदाधिकारियों पर पार्टी नेतृत्व कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है जबकि उनके खिलाफ एक लॉबी तैयार कर ली गई। बड़ौत में आयोजित आशीर्वाद पथ सभा में जो कुछ उनके साथ हुआ और जो बयान उन्होंने आवेश में आकर दिया था, उसके लिए वह अपनी गलती भी मानने को तैयार है। इसके बावजूद मुझे गिराने का प्रयास ना करें, वह पार्टी के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित है। लगभग 15 मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में महिला प्रकोष्ठ इकाई भंग है। रेणू के पास कोई पद नहीं है। उन्होंने वीडियो जारी कर क्या बयान दिया है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी रेणू से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, जिलाध्यक्ष, रालोद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed