फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Former councilor attacked with sticks and injured

Baghpat News: पूर्व सभासद पर लाठी डंडों से हमला कर घायल किया

Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Former councilor attacked with sticks and injured
बागपत। शहर में सिसाना रोड पर चार युवकों ने लाठी-डंडों से पूर्व सभासद पर हमला कर घायल कर दिया। जिसका परिवार वालों ने सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। पूर्व सभासद की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

शहर में सिसाना रोड पर रहने वाली ओमवीर ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा आकाशदीप वार्ड नंबर दो से पूर्व सभासद है। जो शनिवार रात अपने घर में बैठा हुआ था। तभी चार युवक लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर आए, जिन्होंने आकाशदीप पर हमला कर दिया। जिसमें सिर में चोट लगने से पूर्व सभासद गंभीर रूप से घायल हो गया। ओमवीर ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed