फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Foreign agricultural scientists will come on 12

एमिटी यूनिवर्सिटी की टीम ने खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर आगामी कार्यक्रम की तैयारियो को लेकर लिया जायजा।

Mon, 03 Feb 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Foreign agricultural scientists will come on 12
खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर विदेशी कृषि वैज्ञानिको के आगमन को लेकर तैयारियो का जायजा ले? - फोटो : KAHKRA
12 को आएंगे विदेशी कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन

खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र पर 12 फरवरी को विदेशी वैज्ञानिक देश में किए जा रहे खेती के तरीकों की जानकारी लेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर एमिटी यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने केंद्र पर पहुंच कर जायजा लिया।

एमिटी यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर जनरल एमिटी फूड एंड एग्रीकल्चर फाउंडेशन की डॉ नूतन कौशिक और एमिटी इंटरनेशनल सेंटर फॉर पोस्ट हार्वेस्ट इन टेक्नोलॉजी एंड कोल्ड चेन मैनेजमेंट के प्रोफेसर डॉ. बीएस हंसरा सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12 को अफगानिस्तान, बांग्लादेश व ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर भारतीय कृषि के तौर तरीकों की जानकारी लेंगे। वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, माइक्रो इरिगेशन, लाइन में गेहूं की बुआई से होने वाले लाभ, ऑर्गेनिक फार्मिंग आदि तरीकों की जानकारी लेंगे। साथ ही मौसम में बदलाव के कारण खेती में आने वाली परेशानियों को दूर करने के तरीके बताएंगे। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ संदीप चौधरी, गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉक्टर सरिता जोशी, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed