फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For the first time, MP got a fund of 5 crores, work will be done by forming a committee

Baghpat News: सांसद को पहली बार मिली 5 करोड़ की निधि, समिति बनाकर होंगे कार्य

Thu, 25 Jul 2024 05:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 25 Jul 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
For the first time, MP got a fund of 5 crores, work will be done by forming a committee
बागपत। लोकसभा चुनाव के डेढ़ महीने बाद सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान की निधि के पहली बार पांच करोड़ रुपये जारी हुए हैं। सांसद अब जल्द ही सभी विधानसभाओं के लोगों से बातचीत करके प्राथमिकता वाले कार्यों का प्रस्ताव देंगे। इससे उनको शुरू कराया जा सके और उनकी निगरानी भी समिति से कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का परिणाम चार जून को आया था और यहां से रालोद के डाॅ. राजकुमार सांगवान पहली बार सांसद बने। वह मंत्रियों से मिलकर कार्य कराने के लिए मांग कर रहे हैं। मगर लोकसभा क्षेत्र के काफी ऐसे कार्य है, जिनकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है और उनको प्राथमिकता पर कराया जाना जरूरी है। इसके लिए सांसद निधि का इंतजार किया जा रहा था जो सरकार ने जारी कर दी है। अब सांसद को जल्द ही प्राथमिकता वाले कार्यों का प्रस्ताव देना होगा। इससे उनका एस्टीमेट बनाने के बाद निविदा जारी करके कार्य शुरू कराए जा सके।
विज्ञापन

जनता बताएगी कार्य, समिति रखेगी निगरानी : सांसद
सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान का कहना है कि उनकी निधि के पांच करोड़ रुपये आए है। उनकी लोकसभा में बागपत, बड़ौत, छपरौली, सिवालखास, मोदीनगर विधानसभा पड़ती है। वह सभी विधानसभाओं में लोगों से ऐसे कार्यों की सूची मांग रहे है जो जल्द ही कराए जाने जरूरी हैं। निधि से उन कार्यों को पहले कराया जाएगा। इसके साथ ही इन कार्यों पर नजर रखने के लिए एक समिति भी वह अपनी तरफ से बनाएंगे। इस समिति में सेवानिवृत्त इंजीनियर भी होंगे जो कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखेंगे, जिससे कोई गड़बड़ी नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सांसद ने ग्रीन फील्ड व गंगा एक्सप्रेस वे जोड़ने की मांग उठाई
बागपत। सांसद डाॅ. राजकुमार सांगवान ने बुधवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। सांसद ने उनसे राजस्थान के बीकानेर से डबवाली होते हुए पानीपत तक बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को छपरौली से बड़ौत व बरनावा होते हुए मेरठ से गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने की मांग करते हुए पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इससे तीन राज्य उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के बीच आवागमन बेहतर हो जाएगा और लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा महाभारत कालीन बरनावा में आवागमन की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed