फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   For the first time, Kanwar was brought to Khatu Shyam to offer Gangajal

Baghpat News: खाटू श्याम में पहली बार गंगाजल चढ़ाने के लिए लाए कांवड़

Wed, 24 Jul 2024 03:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Jul 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
For the first time, Kanwar was brought to Khatu Shyam to offer Gangajal
बागपत। राजस्थान के बाबा खाटू श्याम मंदिर पर गंगा जल चढ़ाने के लिए पहली बार भक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए। मंदिर के मुख्य सेवक के सपने में बाबा आए तो वह अपने साथियों के साथ जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंच गए। वहीं किसी ने अपने माता-पिता की लंबी उम्र की मन्नत मांगी तो कोई नौकरी व शादी के लिए कांवड़ लेकर आ रहा है।
विज्ञापन

सावन शुरू होते ही हरिद्वार से कांवड़ियों का गंगाजल लेकर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस समय दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के श्रद्धालु बागपत से होकर गुजर रहे हैं और शिवरात्रि पर्व पर शिवालय पर जलाभिषेक करेंगे। यहां से गुजर रहे राजस्थान के बाबा खाटू श्याम मंदिर के मुख्य सेवक पृथ्वी सिंह चौहान के सपने में छह माह पहले खाटू श्याम आए थे। इसके बाद उन्होंने जयकुमार गोयल को अपनी टीम बनाकर हरिद्वार से जल लाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

जिसके बाद जयकुमार गोयल, महेश गर्ग, सत्यनारायण, पवन, अरुण सहित 40 शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए और 111 किलो जल लेकर वह शिवरात्रि पर्व पर खाटू श्याम पहुंचेंगे और बाबा खाटू श्याम को जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भोलेनाथ से सरकारी नौकरी की मनोकामना मांगी है। जब तक नौकरी नहीं लग जाती तब तक मैं हरिद्वार से कांवड़ लेकर आऊंगा। यह मेरी दूसरी कांवड़ है और इस बार परीक्षा पास कर ली है। जल्द ही चयन होने की उम्मीद है। - कपिल, मीरपुर गाजियाबाद

- भगवान शिव से मकान बनाने व माता-पिता की लंबी आयु की प्रार्थना की है। मकान बन गया है और मनोकामना पूरी होने पर दूसरी बार कांवड़ लाया है। भोले से जो भी प्रार्थना की वह पूरी हो रही है। जब तक बाबा का आशीर्वाद मिलता रहेगा तब तक कांवड़ लाता रहूंगा। - विशाल, बडौली, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed