फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Foot-mouth disease spreading in animals

पशुओं में फैली खुरपका-मुंहपका की बीमारी, ग्रामीणों की गांव में कैंप लगवाने की मांग

Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Foot-mouth disease spreading in animals
चांदीनगर। चमरावल गांव में पशुओं में मुंहपका-खुरपका बीमारी फैल रही है। बीमारी से गांव में पिछले दस दिनों में आठ पशुओं की मौत हो चुकी है। गांव के शशांक त्यागी व नीतू फौजी का कहना है कि गांव में पशु चिकित्सालय नहीं है। ग्रामीणों को पशुओं के उपचार के लिए पिलाना जाना पड़ता है। पशु चिकित्सकों को फोन करने के बावजूद चिकित्सक गांव में पशुओं की जांच के लिए नहीं आते है। चिकित्सालय के अभाव में ग्रामीणों को प्राईवेट चिकित्सकों से पशुओं का उपचार करना पड़ता है। गांव में पशुओं मेें खुरपका-मुंहपका बीमारी फैल रही है।
विज्ञापन

बीमारी के कारण गांव में पिछले दस दिन में गंगादास के एक गोवंश, ईश्वर दो बछड़े, मंगते दो भैंस, सुबोध पंडित के दो गोवंश व पवन की एक गाय की मौत हो चुकी है। इनके अलावा गांव में सोहित, प्रदीप प्रधान, नीटू त्यागी, जोनी के पशु इस बीमारी से पीड़ित है। ग्रामीणों ने गांव में पशुपालन विभाग से कैंप लगाकर पशुओं की जांच कराने व टीकाकरण कराने की मांग की है। सीबीओ डॉ रमेश चंद का कहना है कि जिले में अभी खुरपका-मुंहपका बीमारी के लक्षण नहीं मिले है। चमरावल गांव में शुक्रवार को विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर पशुओं की जांच कर टीकाकरण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed