फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food security officers raid, 50 kg of meat recovered

खाद्य सुरक्षा अफसरों का छापा, 50 किलो मांस बरामद

Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 01 Jun 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Food security officers raid, 50 kg of meat recovered
बड़ौत में मीट विक्रेताओं के यहां छापामारी करने पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी चौधरान में कोतवाली के सामने अवैध रूप से मीट बेच रहे एक दुकानदार की शिकायत पर पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापा मारा। टीम को वहां भारी मात्रा में मांस मिला है और एक को हिरासत में लिया। टीम ने बरामद मांस के नमूने जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चितरंजन कुमार को शिकायत मिली की कि थाने के सामने एक दुकानदार अवैध रूप से अवैध पशु कटान कर मीट बेच रहा है। इस सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चितरंजन अभिहित अधिकारी रणधीर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र चौरसिया, दीपेंद्र सिंह कोतवाली पहुंचे और पुलिस बल को लेकर अवैध रूप से चल रही मीट की दुकान में छापा मारा तो दुकानदार भागने लगा, लेकिन उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पकड़ा दुकानदार जाहिद पुत्र बसीर पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। 
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया दुकान से छापे के दौरान 50 किलो मीट बरामद हुआ है। पशु चिकित्सक को बुलाया जा रहा है, यह मीट किस पशु का है, इसकी रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद हिरासत में लिए गए दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।  छापे के दौरान मोहल्ले में भारी भीड़ जमा थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया हिरासत में लिए दुकानदार ने किसके आदेश से अवैध रूप से मांस बिक्री का कार्य शुरू किया। इसकी जांच कराई जा रही है। इसमें पुलिस पर भी अंगुली उठ रही है । उल्लेखनीय है कि  कई माह पहले कोतवाली के सामने अवैध रूप से पशु कटान और मीट बिक्री पर पुलिस ने छापा मारा था और कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तभी से यहां मीट की बिक्री बंद थी, क्योंकि किसी पर न तो मीट बेचने का और न ही कटान का लाइसेंस था।


डीएम के आदेश पर मीट विक्रेता को छोड़ा
बड़ौत। कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया जिलाधिकारी के आदेश पर हिरासत में लिये मीट विक्रेता को मुचलका भरकर सुपुर्दगी में छोड़ दिया और निर्देशित किया या तो वे लाइसेंस बनवा लें अन्यथा मीट की बिक्री नहीं करने दी जाएगी। दूसरी तरफ मामला भाजपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ तक पहुंचा दिया है और भाजपाई इस मामले की गोपनीय जांच भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed