फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food security officer becomes daughter-in-law of Dhanaura Tikri

धनौरा टीकरी की बहू बनीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Sat, 20 Feb 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Food security officer becomes daughter-in-law of Dhanaura Tikri
धनौरा टीकरी निवासी पूनम - फोटो : BAGHPAT
शादी के बाद पूनम ने शुरू की थी लोक सेवा की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। उत्तर प्रदेश संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में धनौरा टीकरी गांव की बहू पूनम ने कामयाबी हासिल की है। पूनम का चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। दूसरे प्रयास में पूनम ने कामयाबी हासिल की है।
धनौरा टीकरी गांव निवासी मास्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा मनदीप सिंह उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की देहरादून शाखा में प्रबंधक हैं। मनदीप का विवाह बुलंदशहर के गुलावठी निवासी पूनम कुमारी के साथ हुआ। दंपती की सात साल की बेटी अश्विका चौधरी हैं। पूनम ने शादी के बाद सिविल सेवा को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की। ससुर मास्टर वीरेंद्र सिंह और पति मनदीप सिंह ने उसे प्रोत्साहित किया। पहले प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंचकर बाहर हो गई थी, लेकिन दूसरे प्रयास में उसका चयन खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है। इस श्रेणी में पूनम ने प्रदेश में पहली रैंक हासिल की है।
विज्ञापन

मास्टर वीरेंद्र सिंह के आवास पर ग्रामीणों ने पहुंचकर खुशी जताई। पूनम का कहना है कि लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने से कामयाबी मिलती है। वह हमेशा पढ़ना चाहती थी और आगे भी पढ़ाई जारी रखेंगी। दसवीं की परीक्षा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गुलावठी और 12वीं की परीक्षा बसंती देवी कन्या इंटर कॉलेज, गुलावठी से की। आरजी पीजी कॉलेज मेरठ से एमएससी रसायन शास्त्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed