फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food Festival will be celebrated at ration shops on 5th

पांच को राशन की दुकानों पर मनाया जाएगा अन्न महोत्सव

Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Food Festival will be celebrated at ration shops on 5th
- जनप्रतिनिधि वितरित करेंगे निशुल्क राशन, दुकानों पर होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 5 अगस्त को राशन की दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। जनप्रतिनिधि राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को बैग के साथ निशुल्क राशन का वितरण करेंगे। दुकानों पर उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मंगलवार को डीएम राजकमल यादव ने अन्न महोत्सव को सफल बनाने के लिए बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में डीएम राजकमल यादव ने कहा कि जिले की 403 उचित दर दुकानों पर 5 अगस्त को अन्न महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत कार्ड धारकों को मुफ्त राशन व बैग दिया जाएगा। उन्होंने एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपनी मौजूदगी में राशन वितरित कराने के निर्देश दिए। अन्न महोत्सव पर राशन की दुकानों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। दुकानों पर टीवी रखकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा। दुकानों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं कराने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम राजकमल यादव ने बताया कि नगर खेकड़ा की दुकान पर सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा फखरपुर, बसी ,पाबला, विधायक केपी मलिक सरूरपुर, नगर तहसील बड़ौत, विधायक सहेंद्र सिंह मुकुंदपुर व सिलाना की राशन दुकानों पर मुख्य अतिथि रहेंगे। बैठक में एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम, खंड विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी केबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed