फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Food department team raided the shops

खाद्य विभाग की टीम ने दुकानों पर की छापामारी कार्रवाई, चावल व आटे के सैंपल लिए

Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Food department team raided the shops
बागपत। नवरात्र के अवसर पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने किरयाना की दुकानों पर छापा मारा। वहीं, अभियान चलाकर व्रत के चावल और सिंघाडे़ के आटे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। जिला अभिहीत अधिकारी ने पाबला गांव में कुट्टू का आटा खाने से बीमारी हुए पीड़ित लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन

सोमवार को कुट्टू का आटा खाने से पाबला बेगमाबाद गांव के रवींद्र के परिवार के लोगों की तबियत खराब हो गई थी। परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को चिकित्सकों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था। बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद टीम ने नवरात्र पर्व को देखते हुए नगर के किरयाना की दुकानों पर छापा मारकर व्रत के चावल और सिंघाडे़ के आटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। अभिहीत अधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कस्बे की श्यामबिहारी किरयाना की दुकान से कुट्टु का आटा खरीदा था। बुधवार को शुभम गुप्ता (श्याम बिहारी) की दुकान से व्रत के चावल और सौरव गुप्ता की दुकान से सिंघाडे़ के आटे का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। सभी दुकानदारों को मानक अनुसार खाद्य सामग्री बेचने और मिलावट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed