फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flood of faith will flow on Puramahadev today

पुरामहादेव पर आज उमडे़गा आस्था का सैलाब

Thu, 05 Aug 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Flood of faith will flow on Puramahadev today
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर पर मेले की तैयारियों को लेकर बिफ्रिंग करते पुलिस अधिकारी - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय/ बालैनी (बागपत)। कोरोना महामारी के चलते इस बार परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर श्रावणी मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जलाभिषेक की अनुमति रहेगी। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। बृहस्पतिवार को एएसपी मनीष मिश्रा ने ब्रिफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर व गर्भ गृह को दो जोन व पांच सेक्टर में बांटा गया है। 600 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी मनीष मिश्र ने सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ मैत्री व्यवहार व शांति व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर प्रांगण, गर्भ गृह, परिसर का निरीक्षण भी किया। बताया कि भड़ल से बड़ौत मार्ग, बरनावा से पुरा महादेव और बड़ौत से गौरीपुर निवाड़ा व निवाड़ा से पेरिफेरल तक सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने व दूसरी शिफ्ट के कर्मचारी के तैनाती पर न पहुंचने तक पहली शिफ्ट वाला कर्मचारी ड्यूटी नहीं छोड़ेगा। इस दौरान सीओ युवराज सिंह, पंडित जयभगवान शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छह जिलों की फोर्स करेगी निगरानी
मेला इंचार्ज महिपाल सिंह ने बताया कि पुरा महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ व मेरठ कुल छह जिलों की फोर्स निगरानी के लिए तैनात की गई है। इनमें दो एएसपी, आठ सीओ, 17 इंस्पेक्टर, 18 एसआई, 400 कांस्टेबल, एक महिला इंस्पेक्टर, आठ महिला एसआई 79 महिला कांस्टेबल के अलावा चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी एनडीआरएफ, दो एटीएस व दो घुड़सवार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
मंदिर परिसर के अलावा मंदिर के चारों ओर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व निगरानी के लिए 28 कैमरों की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

श्रद्धालुओं ने किया द्वादशी का जलाभिषेक
बालैनी। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के अलावा आस-पास के क्षेत्र के लोगों ने द्वादशी का जलाभिषेक किया। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। दिन चढ़ने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की तादात भी बढ़ती गई। बृहस्पतिवार को मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवडिए भी परशुरामेश्वर मंदिर पहुंचे। शाम को पांच बजकर 28 मिनट पर झंडा पूजन के उपरांत सात बजकर दस मिनट से श्रद्धालुओं ने त्रयोदशी का जलाभिषेक किया। इससे पूर्व सुबह साढ़े पांच से द्वादशी का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed