{"_id":"587d0bb14f1c1b3503eff308","slug":"fleeing-crook-caught-stealing-bikes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी कर भाग रहे बदमाश को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में चोरी कर ले जा रहें बदमाश की धुनाई कर पुलिस को सौंपने जाते लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत के कोताना रोड पर गौरव निवासी खत्री गढ़ी बड़ौत की मोबाइल रिपेयर की दुकान है। वह अपनी दुकान पर बैठा था और उसने अपनी बाइक बराबर की गली में खड़ी की थी। तभी एक बाइक पर दो युवक आए। एक बाइक पर बैठा रहा और दूसरे ने मास्टर चाबी लगाकर बाइक को स्टार्ट कर भागने लगा। इसी दौरान गौरव की नजर उस पर पड़ गई तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उसका पीछा किया। एक बदमाश अपनी बाइक से भाग निकला। लोगों ने बाइक चोर एक बदमाश को दबोचा और पुलिस को सौंपा। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हैं।
हाईवे पर मिनी बस में युवक की जेब से उड़ाए 18 हजार रुपये
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिनी बस में सवार होकर जा रहे एक युवक की जेब से 18 हजार रुपये और मोबाइल उड़ा लिया । बस से उतरने के बाद इसका पता चला। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की। बागपत की पुरानी तहसील के पास रहने वाले युवक शौकत खान ने बताया वह बड़ौत में एक फैक्ट्री में काम करता है। रविवार को उसे फैक्ट्री से रुपये मिले थे। वह शाम को बड़ौत से मिनी बस में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर जैसे ही बस से उतरने के बाद अपनी जेब चेक की तो उसकी जेब से करीब 18 हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात गायब मिले। आरोप है बस में जेब कतरों ने वारदात को अंजाम दिया। उसने कोतवाली में जेब कतरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
हाईवे से ट्रक चोरी, पुलिस से शिकायत
बागपत। पुराना कस्बे में रहने वाले शाहरुख ने बताया वह ईंट ढोने वाले ट्रक को चलाता है। 11 जनवरी की रात में उसका ट्रक दिल्ली रोड पर स्थित एक ढाबा के सामने खड़ा था। वह खाना खाने के लिए अपने घर चला गया था। वहां से वापस लौटा तो उसे ट्रक गायब मिला। उसने ट्रक को आसपास ी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की।