फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Flag hoisting will take place on 26th July at 6:48 pm

26 जुलाई को शाम 6:48 मिनट पर होगा झंडारोहण

Wed, 20 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Flag hoisting will take place on 26th July at 6:48 pm
पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा - फोटो : BAGHPAT
26 जुलाई को शाम 6:48 मिनट पर होगा झंडारोहण
विज्ञापन

बालैनी (बागपत)। पुरा गांव के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में 26 जुलाई की शाम 6:48 बजे झंडारोहण होगा, उसके बाद शिव चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर क्षेत्र में चार दिवसीय मेले की तैयारी पूरी तैयारी कर ली गई। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के लिए सर्किट हाउस में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

पुरा गांव में चार दिवसीय मेले की तैयारी पूरी हो गई है। मंदिर में श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर व मेला परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया है। शिवरात्रि पर मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि मंदिर में 25 जुलाई से 27 जुलाई तक चार दिवसीय श्रावणी मेला लगाया जाएगा। मेले को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी करा ली गईं हैं। मंदिर और मेला परिसर में सफाई करा दी है, बैरिकेडिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। कांवड़ियों को मंदिर आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से पुरा-बुढ़सैनी मार्ग की मरम्मत कराई जा रही है। 26 जुलाई को शाम छह बजकर 48 मिनट पर झंडारोहण के बाद चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू किया जाएगा। मंदिर और मेला में सुरक्षा को देखते हुए 32 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है। सर्किट हाउस में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed