फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five thousand students made a 25 km long human chain

Baghpat News: पांच हजार विद्यार्थियों ने 25 किमी लंबी मानव शृंखला बनाई

Tue, 24 Jan 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 24 Jan 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Five thousand students made a 25 km long human chain
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। सड़क सुरक्षा माह में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पांच हजार से ज्यादा विद्यार्थी, सरकारी विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों के अतिरिक्त काफी लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने 25 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। डीएम और एसपी ने मवीकलां से बड़ौली तक पैदल चलकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। वहीं, रूट डायवर्ट होने के कारण जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मानव शृंखला को मवीकलां से बड़ौली तक बनाया गया था। मवीकलां में डीएम राजकमल यादव और एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां डीएम राजकमल यादव ने कहा कि सड़क पर लापरवाही की वजह से लोग हादसों में जान गंवा देते हैं तो कुछ गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सड़क पर सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह में जन सहभागिता बढ़ाने और जन जागरुकता के लिए 25 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई गई है। इस दौरान एडीएम प्रतिपाल चौहान, सीडीओ मोतीलाल व्यास, उपसंभागीय परिवहन अधिकारी एनसी शर्मा, एसडीएम पूजा चौधरी, सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं : एसपी
एसपी नीरज कुमार जादौन ने यातायात नियमों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालक केवल चालान से बचने के लिए हेलमेट लगाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद का जीवन बचाने के लिए हेलमेट लगाना चाहिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन न चलाने की भी अपील की। एसपी ने कहा कि सड़क हादसे में लापरवाही के कारण किसी की मौत होने पर उसके पूरे परिवार को पीड़ा सहनी पड़ती है। इसलिए लोग यातायात नियमों का पालन करके अपने परिवार को पीड़ा से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, खूब की नारेबाजी
मवीकलां से बड़ौली तक बनाई गई मानव शृंखला में छात्र-छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर उन्होंने नारेबाजी की। लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की। मानव शृंखला में गेटवे इंटरनेशनल स्कूल, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री काॅलेज, श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, स्यादवाद इंस्टीट्यूट, श्री यमुना इंटर काॅलेज, जैन इंटर काॅलेज, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल, एनएस पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज, क्रिस्तु ज्योति कांवेंट स्कूल, लक्ष्य पब्लिक स्कूल, जूनियर सर्वोदय पब्लिक स्कूल, गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस जूनियर स्कूल, बड़ौत के कुमकुम मोदी स्कूल, माउंट लिटरा स्कूल बड़ौत, सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, धर्म सिंह सरस्वती बालिका इंटर काॅलेज बड़का, श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, वनस्थली पब्लिक स्कूल, जेपी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक बड़ौत, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ौली व खेकड़ा के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला में प्रतिभाग किया।
अभियान के बोर्ड पर किए हस्ताक्षर
सड़क सुरक्षा मानव शृंखला में जिला प्रोबेशन विभाग की तरफ से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिस पर हजारों लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान में सहभागिता की शपथ ली। डीएम राजकमल यादव एवं एसपी नीरज कुमार जादौन समेत अन्य अधिकारियों ने भी हस्ताक्षर किए।


डीएम और एसपी से मिलते ही खुशी से झूमे छात्र-छात्राएं
मानव शृंखला में डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन व अन्य अधिकारियों ने मवीकलां से बड़ौली तक पैदल निरीक्षण किया। जहां जगह-जगह रुककर डीएम एवं एसपी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं ने डीएम एवं एसपी के साथ फोटो भी लिए और इससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed