फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Five poles broken in storm, supplies stalled for thirty hours

आंधी में टूटे पांच खंभे, तीस घंटे से आपूर्ति ठप

Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Five poles broken in storm, supplies stalled for thirty hours
खेकड़ा। खेकड़ा नगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम आई आंधी में रेलवे रोड और काठा मार्ग पर बिजली के पांच खंभे टूट गए। इससे पूरे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई। शनिवार की शाम तक भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी। इससे लोगों को गर्मी के साथ पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम बिगड़ गया। आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी में रेलवे स्टेशन के पास दो और काठा मार्ग पर बिजली के तीन खंभे टूटकर नीचे गिर गए। इससे पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शुक्रवार तक बिजली कर्मचारी आपूर्ति चालू नहीं कर पाए थे। नगर में रात भर अंधेरा रहा। गर्मी व मच्छरों के बीच लोग रात भर सो तक नहीं पाए। शनिवार शाम तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई थी। इससे लोगों को गर्मी के बीच पेयजल आदि दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगरवासियों में विद्युत निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

उधर, एसडीओ संजय कुमार का कहना है कि आंधी में पांच खंभे टूटने के कारण यह परेशानी हुई। कर्मचारी आपूर्ति सुचारु कराने में जुटे हुए है। आपूर्ति जल्दी ही सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed