{"_id":"61a90a77a64ac610253e023c","slug":"five-arrested-including-two-minors-in-robbery-baghpat-news-mrt56722946","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक से लूट करने वाले दो नाबालिग सहित पांच बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक से लूट करने वाले दो नाबालिग सहित पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी पुलिस ने सैदपुर-पिलाना मार्ग से पकड़े, लूटी नकदी व मोबाइल बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। पुलिस ने सैदपुर-पिलाना मार्ग से दो नाबालिग समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पांच दिन पहले सैदपुर निवासी युवक से नकदी व मोबाइल समेत अन्य सामान लूटा था। पुलिस ने इनसे लूट का सामान बरामद किया। इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बालैनी पुलिस बुधवार रात सैदपुर-पिलाना मार्ग पर गश्त कर रही थी। उसे दत्तनगर की तरफ से दो बाइक आती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की गई। उनमें तीन ने अपने नाम करण पुत्र दयाराम, पंकज शर्मा पुत्र जयपाल, शुभम पुत्र राजेंद्र निवासीगण कैड़वा बताया। वहीं, कैड़वा निवासी दो अन्य नाबालिग भी रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर की रात सैदपुर के युवक प्रदीप से नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया था। पुलिस ने बदमाशों से लूट का मोबाइल, पंद्रह सौ रुपये, लूटी दो बाइक, एक बैग बरामद किए हैं। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि इस घटना में शामिल दो अन्य बदमाश सनुज पुत्र देवेंद्र व मनीष पुत्र राजेंद्र निवासीगण कैड़वा को तलाश किया जा रहा है।