{"_id":"67f817820472c92dd70db7a6","slug":"five-arrested-including-former-pradhan-for-stealing-200-transformers-baghpat-news-c-28-1-bag1001-129525-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: 200 ट्रांसफार्मरों में चोरी करने करने वाले पूर्व प्रधान समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: 200 ट्रांसफार्मरों में चोरी करने करने वाले पूर्व प्रधान समेत पांच गिरफ्तार
Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोर की खबर से संबंधित फोटो। बागपत एसपी कार्यालय में ट्रांसफार्मर चोरी में गिरफ्ता
- फोटो : mathura
बागपत। खेकड़ा पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 200 से अधिक ट्रांसफार्मरों में चोरी करने वाले गिरोह में शामिल सैदपुर के पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी में प्रयुक्त कार, उपकरण, लोहे की चेन, कटर और 185 किलो तांबे की क्वाइल बरामद की गई।
खेकड़ा के रहने वाले अक्षय जैन ने छोटी नहर पर स्थित फैक्टरी के ट्रांसफार्मर में चोरी होने की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार राजकुमार, फरियाद निवासी काशीराम काॅलोनी मलकपुर मार्ग बड़ौत, विकास पांचाल निवासी गुराना, विकास पुत्र जयपाल निवासी नेहरू मार्ग शांतिपुरम बड़ौत, पूर्व प्रधान राहुल निवासी सैदपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी कार से ट्रांसफार्मरों से चोरी किए गए तांबे के छोटे और बड़े क्वाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में चोरों ने बागपत में 48, हापुड़ में पांच, गाजियाबाद में 38 ट्रांसफार्मरों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना बताया, जिनके मुकदमे बिजली थानों में दर्ज हैं। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि चोरी किए गए तांबे के क्वाइल खरीदने वाले कबाड़ी सागर निवासी बड़ौत और गिरोह का सरगना डिम्पू निवासी बेहटा जिला गाजियाबाद फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
उनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। पूछताछ में गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत में दर्ज ट्रांसफार्मरों में चोरी की 91 घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार किए गए चोर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 200 से अधिक ट्रांसफार्मरों में चोरी कर चुके हैं।