फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   first to become a school, then break the building

पहले विद्यालय बने, तब टूटने देंगे भवन

Mon, 03 Apr 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चांदीनगर Updated Mon, 03 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
first to become a school, then break the building
चांदीनगर के लहचौड़ा गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लहचौड़ा गांव में पेरीफेरल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ भाकियू कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने हंगामा किया। हाईवे निर्माण से पहले विद्यालय बनाने की मांग की। चेतावनी दी है कि जब तक नए भवन का निर्माण नहीं होगा तब तक स्कूल को तोड़ने नहीं देंगे। 
विज्ञापन


पेरीफेरल हाईवे का निर्माण चल रहा है। अधिकतर किसानों को मुआवजा जारी हो चुका है। लहचौड़ा गांव में प्राथमिक विद्यालय का मामला लटका हुआ है। रविवार को भाकियू कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। कहा कि हाईवे निर्माण कंपनी पहले भवन का निर्माण कराए उसके बाद ही विद्यालय को तोड़ने दिया जाएगा। स्कूल के टूटते ही सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


 छात्र-छात्राओं की शिक्षा प्रभावित होगी। स्कूल को तोड़ने से पहले भवन का निर्माण कराया जाए, जिसमें बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालय के भवन का निर्माण नहीं होगा तब तक वह स्कूल को तोड़ने नहीं देंगे। शिवदत्त शर्मा, नरेश प्रधान, अजब सिंह यादव, ब्रह्म सिंह, संजय शर्मा, शोभराम यादव, सोनपाल शर्मा, जयकिशन, माहाराम, बाबूराम, असलम, इमरान रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed