फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on village head and his family

ग्राम प्रधान और उसके परिवार पर फायरिंग

Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Firing on village head and his family
गांव बुढ़सैनी का मामला, कार सवार चार लोगों ने की फायरिंग, एक को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

बुढ़सैनी गांव में प्रधान के भाई की पहले हो चुकी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। बुढ़सैनी के ग्राम प्रधान और उसके परिवार पर कार सवार चार लोगों ने हमला किया। ग्रामीणों के आने पर वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी है।
बुढ़सैनी में रास्ते के विवाद में गांव के ही एक परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान अजय यादव के तेहरे भाई रामकुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें ग्राम प्रधान ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे थे। ग्राम प्रधान अजय यादव ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह अपने चाचा और अन्य ग्रामीणों के साथ घर पर बैठे हुए थे। कार सवार चार हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और मुकदमे में गवाही नहीं देने के लिए कहने लगे। उन्होंने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह फायरिंग करते हुए भागने लगे। एक हमलावर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने घटना की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक कौशलेंद्र सिंह का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। आरोपी पक्ष के लोग अपने घर से सामान लेने आए थे। ग्राम प्रधान ने मामले को को तूल देने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

गन्ने का ट्रक फंसने से जाम लगा
दोघट। बड़ौत मुजफ्फर नगर मार्ग पर पुसार स्टैंड के पास गन्ने से भरा ट्रक फंसने से जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-कतारें लग गई। वाहन चालकों ने मिलकर किसी तरह जाम खुलवाया। आए दिन मार्ग जाम रहने से क्षेत्र वासी परेशान रहते है। शिकायत के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed