फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on two farmers, one killed

दो किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Firing on two farmers, one killed
बागपत : किसान तपेश की हत्या के बाद बड़ागांव में घटना स्थल पर मृतक के परिजन से जानकारी लेते एसपी नीर - फोटो : KAHKRA
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार शाम नलकूप पर बैठे दो किसानों पर गांव के ही दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से एक किसान तपेश त्यागी (60) की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटना के पीछे खेत की डोल को लेकर विवाद होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन

मरने वाले किसान तपेश त्यागी गांव बड़ागांव के ही रहने वाले थे। घटना में तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हुए अर्जुन त्यागी (50) को हायर सेंटर रेफर किया गया है। अर्जुन का अपने पड़ोसियों से डोल को लेकर विवाद चला आ रहा है। घटना के वक्त बुधवार देर शाम वह अपने साथी तपेश त्यागी के साथ नलकूप पर बैठे थे, तभी पड़ोसी परिवार के दो युवक वहां पहुंचे और उनकी अर्जुन से कहासुनी हो गई। इसी दौरान युवकों ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से तपेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अर्जुन को तीन गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना पर एसपी नीरज जादौन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग से मची दहशत
खेकड़ा। बुधवार देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग बंद होने पर लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जाकर देखा तो अर्जुन लहूलुहान हालत में पड़े थे, तपेश की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तपेश के सिर में दो गोलियां लगी थी, अर्जुन की पीठ, हाथ और पैर में गोलियां लगी थीं। मृतक तपेश त्यागी अविवाहित थे और अपने भाई विजयपाल के पास रहते थे। घटना के परिवार के लोगों को रो-रोककर बुरा हाल है। बड़ागांव का रहने वाला मृतक तपेश त्यागी 60 अविवाहित था। वह अपने भाई विजयपाल के पास ही रहता था। घटना से मृतक के भाई विजयपाल और परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना का पता लगने पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भी घटना स्थल पर पहुंचे। और मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार त्यागी को आरोपियों का सुराग लगा कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। देर रात समाचार लिखे जाने तक मृतक के परिजनों ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बागपत : बड़ागांव में डोल के विवाद में गोली लगने से घायल अर्जुन।

बागपत : बड़ागांव में डोल के विवाद में गोली लगने से घायल अर्जुन। - फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed