फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on two brothers after entering the house in Begumabad Garhi

Baghpat News: बेगमाबाद गढ़ी में घर में घुसकर दो भाइयों पर फायरिंग

Thu, 02 Nov 2023 05:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
Firing on two brothers after entering the house in Begumabad Garhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दोघट। बेगमाबाद गढ़ी गांव में घर में घुसकर दो सगे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इसमें पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

बेगमाबाद गढ़ी गांव में रहने वाले चांदप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाई रामप्रकाश के साथ घर में बैठा हुआ था, तभी गांव के ही सेवाराम, ओमिंद्र, शिवकुमार और राजन उनके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस गए और हमला कर दिया। आरोप लगाया कि एक हमलावर ने उन पर फायरिंग भी की, जिसमें दोनों भाई बाल-बाल बच गए। शोर मचाने पर वहां आये पड़ोसियों ने उन्हें बचाया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस मामले में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर मिलने पर चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed