फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing on Pradhan's husband, thrashed the accused and handed over to the police

प्रधानपति पर फायरिंग, आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Firing on Pradhan's husband, thrashed the accused and handed over to the police
कंडेरा गांव का मामला, बिजवाड़ा में एसबीआई की शाखा में कार्यरत है प्रधान के पति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। कंडेरा गांव की महिला प्रधान के पति पर मकान में घुसकर एक युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग का शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोप को पकड़कर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से तमंचा और कारतूस बरामद किए है।

कंडेरा गांव की प्रधान चिंकी तोमर के पति पंकज तोमर स्टेट बैंक की गांव बिजवाड़ा शाखा में कार्यरत हैं। वह मंगलवार सुबह मकान में परिवार के साथ बैठे थे। तभी गांव का एक युवक आया और पंकज से अभद्रता करने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर युवक ने तमंचा निकालकर उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई की और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर तमंचा बरामद किया। पंकज ने युवक से किसी तरह की रंजिश से इंकार किया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। प्रधान के पति ने की तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed