{"_id":"5f75e4708ebc3ec5f1251a2c","slug":"firing-in-dispute-over-wall-construction-in-hillwadi-baraut-news-mrt5039501100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिलवाड़ी में दीवार बनाने के विवाद में फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिलवाड़ी में दीवार बनाने के विवाद में फायरिंग
विज्ञापन
बाल-बाल बचे कई लोग, पीड़ित पक्ष का कोतवाली में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव मेें बुधवार की रात मकान की दीवार बनाने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायर झोंक दिया। इसमें कई लोग बाल-बाल बचे। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली में प्रदर्शन किया।
कोतवाली पहुंचे राजीव पुत्र रामशरण ने बताया कि वह अपना मकान बना रहा है, फिलहाल दीवार का काम चल रहा है। आरोप है कि उसका पड़ोसी दीवार बनाने में रुकावट डाल रहा है, बुधवार को दिन से इसे लेकर कहासुनी भी हुई थी। आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि रात में दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उसके घर में घुसकर फायरिंग की। उसने और उसके परिजनों ने इधर-उधर छिपकर जान बचाई। बाद में हमलावर दीवार बनाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। उसने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रेखा, सुमन, प्रीति, भारती, भावना, राजबाला, हरवीरी, नरेश, राजीव, प्रमोद, अंकित शामिल रहे। कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि फिलहाल दीवार का विवाद नजर आ रहा है, फायरिंग जैसी कोई बात नहीं है। राजीव की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।