फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Firing after altercation in procession, four people injured

बरात में कहासुनी के बाद फायरिंग, चार लोग घायल

Thu, 21 Apr 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Firing after altercation in procession, four people injured
किशनपुर बराल गांव में फजलपुर सुंदरनगर से आई थी बरात
विज्ञापन

पुलिस ने एक नामजद सहित कई के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
घटना के बाद साधारण तरीके से संपन्न कराया गया शादी समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला(बागपत)। गांव किशनपुर बराल में फजलपुर सुंदरनगर से आई बरात में शामिल बरातियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले में एक नामजद सहित कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, घटना के बाद शादी समारोह साधारण तरीके से संपन्न कराया गया।
बृहस्पतिवार को किशनपुर बराल निवासी सोनवीर वाल्मीकि की बेटी की शादी थी। बारात बिनौली थाना क्षेत्र के फजलपुर सुंदर नगर गांव से आई हुई थी। बारात में आए कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों के एक गुट ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से अरुण उर्फ गुलजारी पुत्र अजय, ओमवीर पुत्र श्याम सिंह, सोनू पुत्र नरेश तथा प्रदीप पुत्र सुक्का निवासीगण फजलपुर सुंदर नगर घायल हो गए। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। घराती और गांव के लोग एकत्र हो गए। शादी समारोह में भंग पड़ गया। सूचना पर रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में रमाला थाने पर रविंद्र पुत्र राजपाल निवासी फजलपुर सुंदर नगर ने अंकित वाल्मीकि निवासी फतेहपुर पुट्ठी और कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों गुटों के बीच गांव में बुधवार को भी आपसी कहासुनी में मारपीट हो गई थी। तब से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। नामजद आरोपी फरार है। उधर, शादी समारोह को बाद में साधारण तरीके से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed