{"_id":"5fa83f7d8ebc3e9b96616fa8","slug":"fireworks-are-not-to-be-burnt-to-save-the-environment-baghpat-news-mrt510151655","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण बचाने के लिए नहीं जलाने हैं पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण बचाने के लिए नहीं जलाने हैं पटाखे
विज्ञापन
एक युद्ध पटाखों के विरुद्ध :
- बच्चों ने कहा कि लोगों को करेंगे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। पर्यावरण को बचाने के लिए पटाखों से दूरी बनानी होगी। खुद बच्चे आगे बढ़कर पहल कर रहे हैं। बच्चों का कहना है कि वह खुद भी पटाखे नहीं जलाएंगे और लोगों को जागरूक करने का काम भी करेंगे। यह जरूरी है कि सब एक साथ मिलकर पर्यावरण बचाने का कार्य करें।
माल माजरा गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र नीरज सैनी ने कहा कि उसने दोस्तों के साथ शपथ ली है कि वह पटाखे नहीं जलाएंगे। पटाखे जलाने से प्रदूषण फैलता है। वह जरूरतमंदों की मदद करेंगे।
बड़ौत निवासी कक्षा सात के छात्र सौरभ शर्मा का कहना है कि वह पटाखे नहीं जलाएगा और लोगों को भी जागरूक करेंगे। पटाखे जलाने से पर्यावरण की सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन
जिवाना गुलियान गांव निवासी कक्षा 12 के छात्र सूरज सैनी का कहना है कि प्रदूषण से बचाव के लिए पटाखों से दूरी बनानी होगी। सभी बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी कक्षा सात के छात्र विकास रुहेला ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सबको एक साथ प्रयास करना होगा। दिवाली पर जरूरतमंदों की मदद करें और पटाखे न जलाने का संकल्प लें।