{"_id":"66f86deb7c7fd00b1d070d94","slug":"fire-broke-out-in-bhakiyu-leaders-house-due-to-gas-leakage-from-cylinder-baghpat-news-c-28-1-bag1001-119063-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिलिंडर से गैस लीक होने पर भाकियू नेता के घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिलिंडर से गैस लीक होने पर भाकियू नेता के घर में लगी आग
Sun, 29 Sep 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
रटौल। लहचौड़ा गांव में भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दीपक शर्मा के घर में सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। जिसमें भाकियू नेता की पत्नी और भतीजा झुलस गए। जिनका निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।
लहचौड़ा गांव में रहने वाले भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि शनिवार की सुबह रसोई के बराबर में घर के राशन और अन्य सामान का गोदाम है। सुबह के समय उसका भतीजा शिवम किचन के समीप ही गैस चुल्हा रखकर अपने बाबा के श्राद के लिए ब्राह्मण को भोजन कराने की तैयारी में लगा था। तभी सिलिंडर से गैस लीक हो गई। आग जलाते ही पूरे घर में आग फैल गई और भगदड़ मच गई। इसमें शिवम झुलस गया। उसकी पत्नी रेनू ने आग बुझाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई। आग की चपेट में आने से फ्रिज, वाशिंग मशीन, राशन के सामान के कट्टे, तेल के टीन समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हादसे का पता चलने पर चांदीनगर पुलिस भी पहुंच गई।