Baghpat: पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग, 90 लाख से अधिक की बेडशीट जलकर राख, लिंटर भी टूटकर गिरा
Baghpat News : बागपत में एक पावरलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने से 90 लाख से अधिक की बेडशीट, चादर और सूत समेत धागे जलकर राख हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के खेकड़ा में मुबारिकपुर रोड स्थित पावरलूम फैक्टरी में शार्ट सर्किट से शनिवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक लाखों की बेडशीट, चादर व सूत समेत धागा जलकर राख हो चुका था।
मुबारिकपुर रोड पर सूर्य प्रकाश जैन की पारस नाथ टेक्सटाइल्स के नाम से पावरलूम फैक्टरी है, जिसमें बेडशीट व चादरें बनाई जाती हैं। शनिवार रात तकरीबन साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट होने की वजह से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इस वजह से फैक्टरी की छत का लिंटर भी टूटकर गिर गया।
यह भी पढ़ें: Meerut: भाजपा MLC से बदसलूकी करने पर बोर्ड बैठक में हंगामा, बसपा-सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बताया गया कि आग से फैक्टरी में रखी तकरीबन 90 लाख रुपये की बेडशीट, चादर, सूत व धागे जलकर राख हो गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे उद्यमियों ने पीड़ित के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की।
यह भी पढ़ें: मैनेजर पति की हत्या: 'निकलने वाले हैं...! बचना न चाहिए', प्रेमी को किया काॅल, फिर मौत पर आंसू बहाती रही पत्नी