{"_id":"69c6843b62f7c93163095eaf","slug":"fir-lodged-against-seven-for-attempted-rape-and-assault-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-149004-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दुष्कर्म का प्रयास और पिटाई के आरोप में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दुष्कर्म का प्रयास और पिटाई के आरोप में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने शाहरुख खान पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने और विरोध करने पर परिवार वालों के साथ मिलकर पिटाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पांच मार्च की रात घर में अकेली थी। आरोप है कि एक युवक शाहरुख ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह दीवार फांदकर भागने लगा, उसे पड़ोस के लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। अगले दिन पति के आने पर दोनों आरोपी के घर विरोध जताने पहुंचे। आरोप है कि वहां शाहरुख, बिल्ली, नरगिस, इरशाद, साहिबा, इंतजार, भूरा ने उनको पीटा। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।