{"_id":"581b87d24f1c1bad31437bd4","slug":"fir-against-ration-dealers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Ration card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बावली गांव के राशन डीलर अजयपाल तोमर के खिलाफ जिला पूर्ति अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई । जो साढ़े तीन कुंतल राशन के चावल को ब्लैक में बेचने के लिए जा रहा था। दो दिन पहले टीम ने सूचना पाकर चावल को बरामद किया था।
जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया दो दिन पहले बावली गांव में सूचना मिली थी कि राशन डीलर अजयपाल तोमर गरीबों को बंटने वाला चावल ब्लैक में बेचने के लिए जा रहा था। तभी टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और बावली गांव से चावल से भरा वाहन पकड़ लिया। छानबीन की तो उसमें साढ़े तीन कुंतल चावल था। जांच की तो पता चला चावल को किसी फ्लोर मिल में बेचना था। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ बड़ौत थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत धारा 3/7 में मामला दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। चमन शर्मा ने निर्देश दिए किसी भी राशन डीलर द्वारा गरीबों को बंटने वाला राशन को कहीं भी ब्लैक में बिकता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई और सस्ते गल्ले की दुकान को निरस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी।
राशन कार्ड वितरण का कार्य शुरू
बागपत। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया जिले में राशन कार्ड बंटना शुरू हो गया है। सबसे पहले अंत्योदय की श्रेणी में आने वाले परिवार को कार्ड बांटे जा रहे हैं। इसके बाद पात्र गृहस्थी वालों को कार्ड बांटने की प्रक्रिया शुरू होगी। शुरूआत में अभी उन्हें 53 प्रतिशत के करीब कार्ड प्राप्त हुए हैं। जिन्हें जल्द बंटवाया जाएगा। अंत्योदय वालों को नि:शुल्क और पात्र गृहस्थी वालों को राशन कार्ड 10 रुपये में मिलेगा।