{"_id":"61fc00edef75d9484f794643","slug":"final-list-of-board-exam-centers-will-be-released-by-february-10-exam-in-april-baghpat-news-mrt5755960111","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस फरवरी तक जारी होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची, अप्रैल में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस फरवरी तक जारी होगी बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची, अप्रैल में परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 29 हजार 732 हजार छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्रों की आपत्तियों का निस्तारण कर 10 फरवरी तक केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अप्रैल माह में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
बागपत में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 15180 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और 14552 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत है। हाईस्कूल में 8790 बालक व 6137 बालिका संस्थागत और 182 बालक और 71 बालिका व्यक्तिगत परीक्षा देंगे। इंटरमीडिएट में 7663 बालक व 5403 बालिका संस्थागत और 1080 बालक व 426 बालिका व्यक्ति परीक्षा के लिए पंजीकृत है। बागपत में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 45 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। इनमें से 17 केंद्रों पर आपत्ति दर्ज की गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर दस फरवरी तक परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाएं कराई जाएगी। परिषद के निर्देश पर जिला स्तर पर परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए है।