फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Filed a robbery case after catching the miscreants

Baghpat News: बदमाशों को पकड़ने के बाद दर्ज किया लूट का मुकदमा

Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 21 Jun 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Filed a robbery case after catching the miscreants
पुलिस का खेल :
विज्ञापन

- नौरोजपुर रोड पर बाइक और मोबाइल फोन लूटने की घटना को एसपी तक से छुपाती रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के नौरोजपुर रोड पर सोमवार रात कार में सायरन लगाकर राज मिस्त्री से बाइक और मोबाइल फोन लूटने के मामले को पुलिस मंगलवार को पूरे दिन दबाने में जुटी रही। लेकिन रात में दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया। जिनसे बाइक और लूट में प्रयुक्त कार बरामद कर खुलासा कर दिया।
शहर के देशराज मोहल्ले के रहने वाले राज मिस्त्री इमरान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह अपने बेटे को छोड़ने लिए नौरोजपुर रोड पर ईंट भट्ठे पर गया था। इमरान ने आरोप लगाया कि कार सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उससे बाइक और मोबाइल फोन लूट लिया। जिसमें तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस मामले को दबाने में जुट गई। सोमवार रात हुई लूट की घटना में मंगलवार देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो पुलिस हरकत में आई और लूट करने वाले देशराज मोहल्ले के सचिन और उसके साथी आदी निवासी मवीकलां को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में सीओ विजय चौधरी का कहना है कि लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसपी तक से लूट छुपाती रही कोतवाली पुलिस
बागपत कोतवाली में बड़ा खेल चल रहा है। जहां गंभीर आपराधिक मामलों की शिकायत और सबूत देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता है। पीड़ितों को चक्कर कटवाए जाते हैं और उस मामले को दबाने का पूरा जोर लगाया जाता है। जब मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचता है तो तब पुलिस हरकत में आती है। इस लूट के मामले में भी ऐसा ही हुआ और एसपी तक से लूट की घटना को छुपाया गया।

- एसपी से झूठ बोलकर बरगला देते है कोतवाली प्रभारी
दिल्ली रोड पर सभासद के घर पर हमला करने के मामले में सीसीटीवी फुटेज व तहरीर देने के बाद कोतवाली पुलिस पहले मामले को दबाने में लगी रही। आरोपियों को कोतवाली लाकर छोड़ दिया गया। पीड़ित नौशाद ने जब पूरा मामला एसपी को बताया तो एसपी से झूठ बोल दिया गया कि इसमें मुकदमा दर्ज करके दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि उसमें मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया था और आरोपी भी गिरफ्तार नहीं किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed