फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fighting between two parties for demanding wages, three injured

मजदूरी मांगने पर दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties for demanding wages, three injured
सराय रोड पर हुई मारपीट, कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अमीनगर सराय मार्ग पर मजदूरी मांगने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

घायलों में एक पक्ष से सचिन निवासी बड़ौली रोड और गौरव निवासी आजाद नगर कॉलोनी जबकि दूसरे पक्ष से राजीव शामिल है। आजाद नगर निवासी गौरव अमीनगर सराय मार्ग पर एक व्यक्ति के यहां पर मिट्टी डालने मजदूरी पर गया था। आरोप है कि मिट्टी डालकर अपनी मजदूरी मांगी तो व्यक्ति ने धमकाते हुए उसे भगा दिया। इसके बाद गौरव ने बड़ौली रोड निवासी सचिन को आपबीती बताई। सचिन गौरव को लेकर उसकी मजदूरी दिलाने के लिए व्यक्ति के पास पहुंचा। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीनों घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed