{"_id":"62a4df37447cc27f860fea13","slug":"fighting-and-stone-pelting-in-the-dispute-of-drainage-of-water-in-the-field-baghpat-news-mrt5923923108","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी की निकासी के विवाद में मारपीट और पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पानी की निकासी के विवाद में मारपीट और पथराव
विज्ञापन
गढ़ी कलंजरी गांव का मामला, एक पक्ष की महिला सहित दो घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। गढ़ी कलंजरी गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में खेत में पानी निकासी को लेकर कहासुनी और गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव किया, जिसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया हैं।
गढ़ी कलंजरी निवासी हिमांशु पुत्र रामपाल ने बताया कि उसका परिवार के तेजपाल और सतीश पुत्र भरतू के बीच खेत पर पानी निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम दोनो पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज हो गई थी। आरोप है कि तेजपाल व सतीश पक्ष के लोगों ने उसके घर में घुसकर परिवार के लोगों पर पर ईंट पत्थर व लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें उसका भाई राहुल व मां घायल हो गई। पत्नी के कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने तेजपाल व सतीश पुत्र भरतु, मोहित व रोहित पुत्र तेजपाल, योगेश पत्नी रोहित व मुनेश पत्नी तेजपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। शनिवार को पुलिस ने सतीश व मोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। थाना प्रभारी नितिन कुमार पांडे ने बताया कि मारपीट में महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है।