फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight in Chhachharpur over seeking congratulations

Baghpat News: बधाई मांगने को लेकर छछरपुर में मंगलामुखियों में मारपीट

Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Fight in Chhachharpur over seeking congratulations
बड़ौत। छछरपुर गांव में शनिवार को बधाई मांगने के क्षेत्र बंटवारे के विवाद में शनिवार को मंगलमुखियों में मारपीट हो गई। इसमें शहर के लक्ष्मीनगर निवासी मंगलामुखी चांदनी पक्ष के मंगलामुखियों ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मंगलामुखी चांदनी ने बताया कि वह असगर गुरु, लैला, काजल, रानी समेत अन्य मंगलामुखियों के साथ शनिवार को छछरपुर गांव में बधाई मांगने के लिए गई थीं। वहां पर गाजियाबाद के कई मंगलामुखियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसके बाद तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने शहर के एक मंगलामुखी पर हमलावरों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार चहल का कहना है कि चांदनी पक्ष की तहरीर मिली है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed