{"_id":"5da863648ebc3e0164408bdc","slug":"fight-between-two-women-in-district-hospital-at-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा, ये था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी को जड़ा थप्पड़, जमकर हुआ हंगामा, ये था मामला
Thu, 17 Oct 2019 08:28 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 17 Oct 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और डॉक्टर के बीच तीखी नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
बागपत जिला अस्पताल में लाइन में लगने को लेकर महिला मरीज और महिला कर्मचारी में मारपीट हो गई। मरीज ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला मरीज और उसके पति को हिरासत में ले लिया। इसके बाद चिकित्सक और कर्मचारी काम पर लौटे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बालैनी क्षेत्र के एक गांव की महिला ऑपरेशन के लिए भर्ती है। गुरुवार सुबह महिला मरीज चेकअप कराने के लिए कमरा नंबर 10 में फिजीशियन डॉ. राजेश कुमार के पास लाइन तोड़कर जाने लगी। गेट पर तैनात एक महिला कर्मचारी ने उसे रोका। आरोप है कि मरीज ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, उसने महिला कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। अस्पताल के स्टाफ ने कार्य बंद कर दिया। सूचना पर एसएसआई हेमेंद्र बालियान पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे। महिला मरीज और उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के पति ने चिकित्सक को पीटा, पेद्दा कांड को लेकर सुर्खियों में रहे थे ऐश्वर्य
विज्ञापन
इसके बाद चिकित्सक और कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटे। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाहा का कहना है कि महिला मरीज ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था। स्टाफ के साथ पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए एसपी को पत्र लिखा जाएगा। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। महिला मरीज अस्पताल में ही भर्ती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/