{"_id":"67d3254c6f54ebbfed08fdc9","slug":"fight-between-two-parties-in-mata-colony-six-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-128014-2025-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: माता काॅलोनी में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: माता काॅलोनी में दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर की माता काॅलोनी में बृहस्पतिवार की सुबह घर के बाहर रेहड़ा खड़ा करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, उनके बीच पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत छह घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
माता काॅलोनी में रहने वाले अय्यूब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेहड़ा चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह कुछ युवकों ने उसके रेहड़े में तोड़फोड़ कर दी और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। इसमें परिवार की महिला समेत तीन घायल हो गया। उधर दूसरे पक्ष की गुलिस्ता ने बताया कि उनके मकान के बाहर पड़ोसी अपना रेहड़ा खड़ा कर देता है, उसे रेहड़ा खड़ा करने से मना किया तो बृहस्पतिवार की सुबह उनके घर में घुसकर हमला कर दिया।
पड़ोस के लोगों ने वहां आकर बीच बचाव कराया तो उनपर पथराव भी किया गया। इसमें रिजवान, गुलिस्ता और इरफान घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि इसमें एक युवक को गिरफ्तार कर चालान किया गया, जिसे जमानत मिल गई।